पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं बैरकों का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर दिए आवश्यक निर्देश
संवाददाता
उरई/जालौन
उरई। पुलिस अधीक्षक जालौन ने शुक्रवार को पुलिस लाइन उरई में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली। परेड के दौरान पुलिस कर्मियों ने अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं बैरकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न प्रकरणों एवं समस्याओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा कर्मचारियों की आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।