संवाददाता | कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस ने नाबालिग से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वादिनी द्वारा 13 जनवरी 2026 को थाना मंगलपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री 5 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 16/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 65(1)/87 बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। विवेचना के दौरान शेरा उर्फ शिव पुत्र नरेश, निवासी ग्राम मुंडेरा, थाना बरौर, जनपद कानपुर देहात का नाम प्रकाश में आया।
मंगलवार को थाना मंगलपुर पुलिस टीम ने अभियुक्त को ग्राम चक्केपुरवा जाने वाले मार्ग, थाना मंगलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- शेरा उर्फ शिव पुत्र नरेश (22 वर्ष)
- निवासी: ग्राम मुंडेरा, थाना बरौर, जनपद कानपुर देहात
दर्ज मुकदमा
- मु0अ0सं0 16/2026
- धाराएं: 137(2), 65(1), 87 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 3/4(2) पॉक्सो अधिनियम
- थाना: मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक मिलन सिरोही
- आरक्षी सोनू कुमार