थाना सिकंदरा पुलिस ने हत्या एवं पॉक्सो मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संवाददाता | कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिकंदरा पुलिस ने हत्या एवं पॉक्सो अधिनियम से जुड़े एक मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने अपने लगभग 5 वर्षीय पुत्र की हत्या के संबंध में थाना सिकंदरा में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 145/2026 के अंतर्गत अभियुक्त अंकत उर्फ महावीर उर्फ काडा पुत्र पतरौल नायक, निवासी ग्राम देवीपुर डेरा, थाना सिकंदरा, जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया तथा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 238 बीएनएस तथा पॉक्सो अधिनियम, 2012 की धारा 5(m)/6 भी बढ़ाई गई।

विवेचना के दौरान थाना सिकंदरा पुलिस ने नामजद अभियुक्त अंकत उर्फ महावीर उर्फ काडा (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने घटना के संबंध में अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • अंकत उर्फ महावीर उर्फ काडा (25 वर्ष)
  • पुत्र: पतरौल नायक
  • निवासी: ग्राम देवीपुर डेरा, थाना सिकंदरा, जनपद कानपुर देहात

दर्ज मुकदमा

  • मु0अ0सं0 145/2026
  • धाराएं: 103(1), 238 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 5(m)/6 पॉक्सो अधिनियम, 2012

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह
  • उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार
  • आरक्षी मनीष कुमार
  • आरक्षी केरन प्रताप सिंह
  • आरक्षी आकाश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *