पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पारदर्शी एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली अपनाई जाए। साथ ही सभी लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *