पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता | कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में 15 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनसुनवाई के दौरान दोनों अधिकारियों ने शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें निष्पक्ष एवं त्वरित न्याय का भरोसा दिलाया। प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ समाधान किया जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित प्रकरणों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का समयबद्ध एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा सभी फरियादियों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

जनपद पुलिस द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, पारदर्शी पुलिस व्यवस्था तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *