थाना भोगनीपुर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संवाददाता
कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 22 जून 2026 को वादी द्वारा थाना भोगनीपुर में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि इरफान पुत्र बाबू खां, निवासी ग्राम अंगुरी, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर के आधार पर थाना भोगनीपुर में मु0अ0सं0 217/2026 के तहत धारा 87/137(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

थाना भोगनीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 08 जुलाई 2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया तथा वांछित अभियुक्त इरफान पुत्र बाबू खां, निवासी ग्राम अंगुरी, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 20 वर्ष, को बढ़ौली मोड़ से लगभग 50 मीटर आगे पुखरायां की ओर सड़क किनारे से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • इरफान पुत्र बाबू खां, निवासी ग्राम अंगुरी, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 20 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह
  • उपनिरीक्षक मुनीश्वर सिंह
  • हेड कांस्टेबल राजीव कुमार
  • आरक्षी सुशील सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *