ऑपरेशन दहन’ के तहत जालौन पुलिस ने 56 लाख रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ किए नष्ट

उरई/जालौन | संवाददाता

जालौन पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में बरामद मादक पदार्थों का न्यायालय की अनुमति के बाद विनष्टीकरण (नष्ट) कराया।

पुलिस के अनुसार, जनपद में दर्ज 09 मादक पदार्थ संबंधी अभियोगों में बरामद कुल 102.049 किलोग्राम मादक पदार्थ, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 56 लाख 1 हजार 200 रुपये आंकी गई है, को माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त होने के बाद नियमानुसार नष्ट किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप जब्त सामग्री का सुरक्षित एवं विधिसम्मत विनष्टीकरण सुनिश्चित करना है।

जालौन पुलिस ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *