प्रेस विज्ञप्ति, उरई दिनांक 29 जून 2026 (सू0वि0)
खण्ड विकास अधिकारी नरेश पाल सिंह ने संबंधित ठेकेदारों/वेंडरों को सूचित किया है कि क्षेत्र पंचायत निधि के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु आमंत्रित निविदाएं पूर्व में दिनांक 04.06.2026 एवं 22.06.2026 को प्राप्त की गई थीं।
उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी, जालौन के कार्यालय आदेश दिनांक 22.06.2026 एवं जिला विकास अधिकारी, जालौन के पत्र दिनांक 24.06.2026 के अनुपालन में उक्त निविदाओं का उद्घाटन दिनांक 02 जुलाई 2026 को पूर्वान्ह 11:00 बजे विकास खण्ड नदीगाँव के सभागार में पर्यवेक्षणीय अधिकारी के समक्ष किया जाएगा।
उन्होंने सभी संबंधित निविदादाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहकर निविदा प्रक्रिया में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।