पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं, दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता, उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायत की प्रगति से भी अवगत कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *