थाना बरौर पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

संवाददाता, कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना बरौर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 जून 2026 को थाना बरौर में वादी श्री किशन कुमार पुत्र स्वर्गीय सालिगराम निवासी ग्राम थनवापुर, थाना बरौर, जनपद कानपुर देहात द्वारा लिखित तहरीर देकर शिकायत की गई थी कि विपक्षी द्वारा उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी श्रीमती विनीता देवी उर्फ गुड्डन देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बरौर में मु0अ0सं0 53/2026, धारा 109(1), 118(1) एवं 333 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना एवं साक्ष्यों के संकलन के दौरान थाना बरौर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए नामजद वांछित अभियुक्त अभिनेश पुत्र श्री कृष्ण निवासी ग्राम थनवापुर, थाना बरौर, जनपद कानपुर देहात को दिनांक 29 जून 2026 को थनवापुर से जगम्मनपुर जाने वाले मार्ग पर दुर्जनपुरवा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • अभिनेश (उम्र लगभग 26 वर्ष), पुत्र श्री कृष्ण, निवासी ग्राम थनवापुर, थाना बरौर, जनपद कानपुर देहात।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  • मु0अ0सं0 53/2026, धारा 109(1)/118(1)/333 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), थाना बरौर, जनपद कानपुर देहात।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक अशोक कुमार
  • आरक्षी 537 योगेश कुमार
  • आरक्षी 231 आशीष
  • महिला आरक्षी 1288 मनीषा सोनकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *