थाना गोहन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, बकरी चोरी की घटना में शामिल दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

संवाददाता, उरई/जालौन

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गोहन पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बकरी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्तों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर उन्होंने भागने का प्रयास किया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *