संवाददाता, उरई/जालौन
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद के क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में प्राप्त फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं की समीक्षा की गई।
वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निस्तारण किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायत की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि जनसामान्य की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।