जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता, कानपुर देहात

जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर जनपद के विभिन्न तहसीलों एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरण की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आवेदकों को उनके प्रकरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं जनशिकायत निस्तारण प्रणाली के अंतर्गत संचालित IGRS Portal की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर प्राप्त कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को सुनिश्चित करना शासन एवं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *