कोंच में विवाहिता को जलाने के प्रयास का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

संवाददाता, उरई/जालौन

कोतवाली कोंच क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर में एक विवाहिता के झुलसने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि मोहल्ला पटेल नगर में एक विवाहिता द्वारा आग लगा लेने की घटना हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली कोंच पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसके पति द्वारा उस पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। घटना में झुलसी महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जिला मुख्यालय उरई रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि वर्तमान में पीड़िता की हालत स्थिर है और उसका उपचार जारी है।

पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली कोंच में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कोंच ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा सभी तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *