पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाददाता, उरई/जालौन

जनपद जालौन में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण भी बैठक में शामिल रहे।

वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी प्राप्त करते हुए शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने सभी अधिकारियों से जनता के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने तथा शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *