संवाददाता, कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से दिनांक 18 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं को निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनकी शिकायतों के शीघ्र एवं न्यायोचित समाधान का आश्वासन दिया।
पुलिस विभाग की इस पहल से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पुलिस-जन संवाद को मजबूती मिल रही है।