मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित यूपीएससी, पीसीएस, नीट, जेईई, एसएससी, एनडीए सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी मुफ्त तैयारी

संवाददाता
कानपुर देहात, 15 जून 2026

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जनपद कानपुर देहात में संचालित निःशुल्क कोचिंग केंद्रों पर प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत अभ्यर्थियों को यूपीएससी, यूपीपीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट, जेईई, एसएससी, यूपीएसआई, एयरफोर्स तथा अन्य एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास मूसानगर तथा कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, कक्ष संख्या-106, विकास भवन माती, कानपुर देहात से प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त कर भरकर जमा कर सकते हैं।

विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम योग्यता

  • यूपीएससी / यूपीपीसीएस: स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या स्नातक उत्तीर्ण।
  • एनडीए, सीडीएस, एसएससी, एयरफोर्स एवं अन्य एक दिवसीय परीक्षाएं: न्यूनतम इंटरमीडिएट एवं अधिकतम स्नातक योग्यता।
  • नीट: इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग (विज्ञान विषयों के साथ) अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
  • जेईई: इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग (गणित विषय) अध्ययनरत या उत्तीर्ण।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र एवं इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *