चोरी की योजना बना रहे दो अभियुक्त अवैध असलहा व उपकरणों सहित गिरफ्तार

संवाददाता
उरई/जालौन

थाना नदीगांव पुलिस टीम ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए चोरी की योजना बना रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलहा, जिंदा कारतूस एवं चोरी करने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर थाना नदीगांव पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से अवैध असलहा, कारतूस तथा चोरी की वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास एवं उनसे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *