केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अमरौधा में जन जागरूकता एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता
कानपुर देहात

केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम के अंतर्गत नगर पंचायत अमरौधा के वार्ड संख्या-09 टंडन बाजार में जन जागरूकता शिविर एवं जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। “सरकार आपके द्वार” अभियान के तहत नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक इनका लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों से संवाद स्थापित करते हुए योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष अनीसा बेगम, अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी, विद्युत वितरण खंड अमरौधा के उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता, पुलिस चौकी प्रभारी अमित पोरवाल, क्षेत्रीय लेखपाल अजीत कुमार, नगर पंचायत के समस्त सभासद, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *