अपर पुलिस अधीक्षक ने यमुना पुल मरम्मत कार्य एवं यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण कोतवाली कालपी क्षेत्र में सुरक्षा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता | उरई/जालौन

अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने कोतवाली कालपी क्षेत्रान्तर्गत यमुना पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि यातायात का संचालन व्यवस्थित ढंग से किया जाए तथा किसी भी प्रकार के जाम या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मरम्मत कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, बैरिकेडिंग एवं आवश्यक संकेतक लगाए जाएं, जिससे वाहन चालकों एवं राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया गया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सहयोग करें तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *