संवाददाता | उरई/जालौन
जिला आबकारी अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग द्वारा आमजन की सुविधा एवं अवैध मदिरा पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से UP Excise Citizen App, टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14405 एवं व्हाट्सएप नंबर 9454466019 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस संबंध में आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में तहसील मुख्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग्स भी लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि UP Excise Citizen App के माध्यम से उपभोक्ता मदिरा की बोतल पर अंकित QR Code को अपने मोबाइल फोन से स्कैन कर उसकी एमआरपी, ब्रांड, बैच नंबर एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड प्ले स्टोर एवं एप्पल ऐप स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है।
यदि किसी व्यक्ति को अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, भंडारण या बिक्री की सूचना मिलती है अथवा किसी मदिरा की गुणवत्ता एवं वैधता पर संदेह होता है, तो वह टोल-फ्री नंबर 14405, व्हाट्सएप नंबर 9454466019 अथवा संबंधित आबकारी अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।
क्षेत्रवार संपर्क नंबर
- क्षेत्र-1 (सदर): 9454465677
- क्षेत्र-2 (जालौन): 8958108938
- क्षेत्र-3 (कोंच): 7303806546
- क्षेत्र-4 (कालपी): 9335246524
- क्षेत्र-5 (माधौगढ़): 9997522216
- जिला आबकारी अधिकारी, जालौन: 9718491814
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि प्राप्त प्रत्येक सूचना पर विभाग द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान एवं व्यक्तिगत विवरण पूर्णतः गोपनीय रखे जाएंगे।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सुरक्षित, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।