नवनियुक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) यमुना प्रसाद का कानपुर देहात में प्रथम आगमन, पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत सर्किट हाउस में पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन, सशस्त्र गार्द ने दी गार्ड ऑफ ऑनर

संवाददाता | कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में दिनांक 08 जून 2026 को नवनियुक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद (IPS) का प्रथम आगमन हुआ। सर्किट हाउस पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय (IPS) ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

आगमन के अवसर पर सर्किट हाउस परिसर में पुलिस की सशस्त्र गार्द द्वारा पूर्ण अनुशासन एवं गरिमा के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) प्रदान की गई। सलामी के उपरांत पुलिस उपमहानिरीक्षक ने गार्द का निरीक्षण कर जवानों की सजगता एवं अनुशासन का अवलोकन किया।

इस अवसर पर जनपद के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक ने जनपद की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं अन्य प्रशासनिक विषयों पर अधिकारियों के साथ संक्षिप्त चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनपद में नवनियुक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक के प्रथम आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं व्यवस्थित नजर आया तथा कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *