पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश, पीड़ितों को दिलाया न्याय का भरोसा

संवाददाता | कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से दिनांक 08 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों एवं पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध राहत प्रदान की जाए तथा उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों एवं पीड़ितों की शिकायतों को सुना। अधिकारियों ने संबंधित मामलों में न्यायोचित एवं विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

कानपुर देहात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत होने पर बिना संकोच पुलिस कार्यालय अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *