ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र में मास्टर ट्रेनरों की भर्ती, 18 जून को होगा साक्षात्कार कौशल सुधार, ओडीओपी, माटीकला एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनाओं के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित

संवाददाता | उरई/जालौन

मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, किलाघाट कालपी (जालौन) द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीओटी (Training of Trainers) मास्टर ट्रेनरों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

प्राचार्य मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, लखनऊ के निर्देशानुसार झांसी, कानपुर एवं चित्रकूट मंडल के जनपदों—जालौन, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, कानपुर देहात, इटावा एवं औरैया में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इन योजनाओं के लिए होगी नियुक्ति

  • 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण (सामान्य/एससीपी)
  • माटीकला योजना
  • 10 दिवसीय एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण
  • 10 दिवसीय विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

इन ट्रेडों के लिए मांगे गए हैं मास्टर ट्रेनर

  • सिलाई एवं कटिंग-टेलरिंग
  • जरी-कढ़ाई एवं बुनाई
  • फैशन डिजाइनिंग
  • ब्यूटीशियन
  • बैग निर्माण
  • मोमबत्ती एवं अगरबत्ती निर्माण
  • मसाला उद्योग
  • माटीकला एवं शिल्पकारी
  • सोलर चरखा
  • हलवाई
  • डिटर्जेंट केक एवं पाउडर निर्माण
  • दोना-पत्तल निर्माण
  • फल प्रसंस्करण
  • मोबाइल रिपेयरिंग
  • पापड़-बड़ी निर्माण
  • खाद्य प्रसंस्करण
  • हाथ कागज कनवर्जन
  • चर्म निर्मित वस्तुएं एवं अन्य सेवा उद्योग

माटीकला एवं ओडीओपी के विशेष ट्रेड

माटीकला योजना के अंतर्गत विद्युत चालित चाक, पगमिल एवं शिल्पकारी ट्रेड के मास्टर ट्रेनरों की आवश्यकता है। वहीं ओडीओपी योजना के तहत हाथ कागज कनवर्जन, मटर प्रसंस्करण, गौरा पत्थर, धातु शिल्प, लकड़ी के खिलौने एवं काष्ठ कला से जुड़े प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के ट्रेड

बढ़ई, दर्जी, लोहार, नाई, हलवाई, कुम्हार, टोकरी बुनकर, सुनार, राजमिस्त्री, धोबी, मोची एवं भुर्जी सहित विभिन्न पारंपरिक व्यवसायों के प्रशिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं।

पात्रता एवं चयन प्रक्रिया

  • संबंधित ट्रेड में टीओटी धारक, सेक्टर स्किल काउंसिल अथवा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण प्रमाणपत्र अनिवार्य।
  • खादी ग्रामोद्योग आयोग एवं उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

साक्षात्कार की तिथि

  • दिनांक: 18 जून 2026
  • समय: प्रातः 11:00 बजे
  • स्थान: मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, किलाघाट, कालपी (जालौन)

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन आवश्यक अभिलेखों सहित कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा ई-मेल के माध्यम से जमा कर सकते हैं। साक्षात्कार के समय दो पासपोर्ट आकार फोटो, समस्त शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, बैंक संबंधी दस्तावेज तथा आधार कार्ड मूल रूप में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

चयनित मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपरांत शासनादेश के अनुसार आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *