उरई, दिनांक 01 जून 2026 (सू.वि.)
जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी कोंच, तहसीलदार कोंच, क्षेत्राधिकारी कोंच, प्रभारी निरीक्षक कोंच एवं नदीगांव सहित समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
इसके अंतर्गत जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी नदीगांव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम, जल निगम ग्रामीण, नलकूप खंड प्रथम एवं द्वितीय, डाली नहर, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड (लो.नि.वि.), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 05.06.2026 (शुक्रवार) को सायं 06:00 बजे से 09:00 बजे तक ग्राम पंचायत रवा (भेंड़), विकास खण्ड नदीगांव स्थित वी.पी.एन. पब्लिक स्कूल परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जनसुनवाई की जाएगी तथा ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण भी किया जाएगा।
उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी नदीगांव को निर्देशित किया है कि जन चौपाल के आयोजन हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराई जाएं।
जन चौपाल के दौरान उपरोक्त अधिकारियों के अतिरिक्त ग्राम स्तर के समस्त कर्मचारी अपने-अपने अभिलेखों सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, जिससे जन समस्याओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।