पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

कानपुर देहात। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं को निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों के पास समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रेषित किया।

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित मामलों में आवश्यक एवं न्यायोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

जनपद पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान एवं बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से नियमित रूप से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को त्वरित न्याय एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *