उरई, दिनांक 27 मई 2026 (सूचना विभाग)
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने अवगत कराया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी जालौन के निर्देशों के क्रम में “कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना” के अंतर्गत नगर क्षेत्र उरई में निवासरत दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता एवं दिव्यांगता के अनुसार कृत्रिम अंग (बनावटी हाथ-पैर) तथा सहायक उपकरण जैसे मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), स्मार्ट केन, वॉकिंग स्टिक एवं अन्य उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाने हेतु दिनांक 28 मई 2026 (गुरुवार) को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, उरई में शारीरिक परीक्षण शिविर आयोजित किया जाना प्रस्तावित था।
शासन द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर पूर्व में घोषित दिनांक 27 मई 2026 (बुधवार) के सार्वजनिक अवकाश के स्थान पर अब दिनांक 28 मई 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण उक्त शारीरिक परीक्षण शिविर दिनांक 28 मई 2026 को निरस्त किया जाता है।
अब यह शिविर दिनांक 29 मई 2026 (शुक्रवार) को पूर्व निर्धारित स्थल जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, उरई में आयोजित किया जाएगा।