सेवामित्र पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील, कुशल कामगारों को मिलेगा रोजगार

संवाददाता | उरई/जालौन

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “प्रदेश/जनपद के कुशल कामगारों को काम, जनसामान्य को आराम” के उद्देश्य से सेवामित्र पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक विभिन्न घरेलू एवं तकनीकी सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि नागरिक प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, एसी रिपेयरिंग, नर्स, ट्यूटर, पेंटर, माली, रसोइया, ड्राइवर सहित अन्य सेवाओं का लाभ 155330 पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के कुशल कामगारों जैसे इलेक्ट्रिशियन, एसी मैकेनिक, नर्स, ट्यूटर, पेंटर, माली, रसोइया, ड्राइवर, कार एवं बाइक मैकेनिक, चाइल्ड केयर टेकर, फोटोग्राफर, टेलर तथा कंप्यूटर एवं मोबाइल रिपेयरिंग से जुड़े लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सेवामित्र पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की है।

कामगार स्वयं सेवामित्र पोर्टल पर जाकर “Skilled Worker Registration” मेन्यू के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला सेवायोजन कार्यालय, जालौन स्थान उरई पहुंचकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *