संवाददाता | जालौन
जनपद में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सिरसाकलार पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस टीम द्वारा वारंटी अभियुक्त निर्दोष सिंह उर्फ चतुर सिंह पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी ग्राम अकबरपुर मड़ैया थाना सिरसाकलार जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है।