संवाददाता | उरई/जालौन
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। परेड के दौरान पुलिस बल की अनुशासन व्यवस्था एवं कार्यकुशलता का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस लाइन उरई में आयोजित बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने मॉक ड्रिल के माध्यम से बलवा नियंत्रण एवं आपात स्थिति में पुलिस बल की तत्परता का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तदोपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्मचारीगण का अर्दली रूम किया गया, जिसमें संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों के प्रभावी संचालन एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।