संवाददाता | कानपुर देहात
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु प्रेषित किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।