संवाददाता | कानपुर देहात
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस कार्यालय कानपुर देहात में फायर सर्विस टीम द्वारा अग्निशमन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई करने, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
फायर सर्विस टीम ने आग लगने की घटनाओं के दौरान सतर्कता बरतने, प्राथमिक सुरक्षा उपाय अपनाने तथा समय रहते प्रभावी रिस्पांस देने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात संजय गुप्ता, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।