संवाददाता | कानपुर देहात
उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद स्तर पर प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में माह मई का किसान दिवस 20 मई 2026 को विकास भवन सभागार, माती में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों जैसे उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, मंडी समिति, लघु सिंचाई, सिंचाई, विद्युत, जल निगम, कृषि विज्ञान केंद्र, अग्रणी बैंक, नेडा एवं फसल बीमा कंपनी के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया जाएगा।
इस दौरान किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा तथा उन्हें विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नवीनतम उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। प्रशासन ने अधिक से अधिक किसानों से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।