डीएम-एसपी की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025

संवाददाता | उरई/जालौन

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की सतत निगरानी में जनपद में लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न हुई। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, प्रवेश व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया।

प्रशासन की कड़ी निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपद के कुल 09 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 3336 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2793 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 543 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्रवार उपस्थिति के अनुसार आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में 480 में से 399 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 81 अनुपस्थित रहे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 384 में से 318 उपस्थित तथा 66 अनुपस्थित दर्ज किए गए। डीएवी इंटर कॉलेज में 240 में से 199 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 41 अनुपस्थित रहे।

इसी प्रकार दयानंद वैदिक कॉलेज में 312 में से 273 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 39 अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 384 में से 314 उपस्थित तथा 70 अनुपस्थित दर्ज किए गए। राजकीय इंटर कॉलेज में 384 में से 318 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 66 अनुपस्थित रहे।

वहीं सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 384 में से 323 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 61 अनुपस्थित रहे। सर्वोदय इंटर कॉलेज में 384 में से 324 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 60 अनुपस्थित रहे। जबकि श्री गांधी इंटर कॉलेज में 384 में से 325 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 59 अनुपस्थित दर्ज किए गए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के चलते सभी केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *