22 मई को विकास भवन उरई में आयोजित होगा किसान दिवस

संवाददाता | उरई/जालौन

उप कृषि निदेशक एस०के० उत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में दिनांक 22 मई 2026, शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे विकास भवन उरई स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में “किसान दिवस” बैठक का आयोजन किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदय द्वारा की जाएगी। किसान दिवस में कृषि एवं सिंचाई क्षेत्र से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही जनपद के कृषि प्रतिनिधियों एवं प्रगतिशील किसानों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है, ताकि किसानों की समस्याओं, सुझावों एवं कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जा सके।

कृषि विभाग की ओर से किसानों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में किसान दिवस में प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखें, जिससे उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *