पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अकबरपुर क्षेत्र में किया पैदल गश्त

संवाददाता | कानपुर देहात

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने मंगलवार को थाना अकबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की सघन समीक्षा की तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने का प्रयास किया।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित करते हुए लोगों को निर्भीक होकर आवागमन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधियों में भय तथा आमजन में विश्वास की भावना कायम रखने के लिए इस प्रकार की पैदल गश्त लगातार जारी रहेगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *