संवाददाता | उरई/जालौन
तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव/तहसीलदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन के निर्देशन में 20 मई 2026 को ग्राम पंचायत कुईया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम अपराह्न 10 बजे से आयोजित होगा, जिसमें बाल विवाह की रोकथाम, मानव तस्करी, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के संरक्षण संबंधी कानूनों एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम के लिए मनीषा चतुर्वेदी को टीम लीडर नामित किया गया है। शिविर में महिलाओं एवं आमजन को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों एवं आमजन से निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।