ग्राम पंचायत खल्ला में 21 मई को लगेगी जन चौपाल, विकास कार्यों का होगा निरीक्षण

संवाददाता | उरई/जालौन

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 मई 2026 (गुरुवार) को अपराह्न 3 बजे विकास खंड महेबा की ग्राम पंचायत खल्ला में जन चौपाल आयोजित की जाएगी।

जन चौपाल के दौरान आमजन की समस्याओं की सुनवाई के साथ-साथ ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण भी किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी कालपी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, विद्युत, जल निगम, नलकूप, नहर, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, पूर्ति, कृषि एवं सहकारिता विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को जन चौपाल में अभिलेखों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने विकास खंड महेबा के खंड विकास अधिकारी को जन चौपाल के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि जन चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष निरीक्षण करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *