संवाददाता | कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई। बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना, ट्रिपल राइडिंग करना, हेलमेट न पहनना तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने जैसे मामलों में पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस विभाग के अनुसार 19 मई 2026 को चलाए गए अभियान में कुल 262 वाहनों का चालान किया गया।
जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन न करें।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।