संवाददाता | उरई/जालौन
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान थानों एवं कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाए।