कानपुर देहात | संवाददाता
मादक पदार्थों के निस्तारण एवं विनष्टीकरण के संबंध में जारी निर्देशों तथा माननीय न्यायालय से प्राप्त अनुमति के अनुपालन में दिनांक 29.04.2026 को जनपद कानpur देहात में ‘ऑपरेशन दहन’ के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की गई।
इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों—अकबरपुर, रनियां, डेरापुर, भोगनीपुर, गजनेर, सट्टी, मूसानगर, शिवली एवं सिकंदरा—में दर्ज कुल 30 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का विधिक रूप से विनष्टीकरण किया गया।
इस कार्यवाही में कुल 217.408 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए, जिनमें 208.640 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹1,04,32,000), 6.844 किलोग्राम चरस (₹17,11,000), 200 ग्राम अफीम (₹1,00,000), 60 ग्राम स्मैक (₹12,00,000) तथा अन्य मादक पदार्थ 1.664 किलोग्राम (₹5,000) शामिल हैं। कुल विनष्टीकृत मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,34,48,000 आंकी गई।
इन मादक पदार्थों का विनष्टीकरण भारत ऑयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड, गाटा संख्या-672, कुम्भी, तहसील अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात में नियमानुसार वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के साथ किया गया।
यह संपूर्ण प्रक्रिया माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में संपन्न हुई। कमेटी में पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेंद्र पांडेय (अध्यक्ष), अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार सिंह, ऑपरेशन दहन प्रभारी अमित शुक्ला सहित समस्त थाना प्रभारी, मालखाना मोहर्रिर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।