सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

संवाददाता, उरई/जालौन

एच्छिक एवं अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जालौन की उपस्थिति में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह/उपहार भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों के दीर्घ सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई। उनके कार्यों को स्मरण करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई तथा उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण:

  1. निरीक्षक (नागरिक पुलिस) कामता प्रसाद
  2. उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) दिनेश कुमार
  3. फायरमैन संतराम यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *