पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता, कानपुर देहात

कानपुर देहात में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। इस दौरान समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिए कि मामलों का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी स्तर पर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *