संवाददाता, कानपुर देहात
कानपुर देहात में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण करने एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक (सशस्त्र पुलिस) हरिओम शर्मा, पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) अवधेश कुमार सिंह (जन शिकायत प्रकोष्ठ) तथा मुख्य आरक्षी (सशस्त्र पुलिस) रविन्द्र सिंह को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रेमचन्द्र शुक्ला द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्प-माला, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में सभी को भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक (परिवहन) अनिल कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।