सिकंदरा में आज लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में नौकरी का अवसर

संवाददाता
कानपुर देहात

उत्तर प्रदेश मिशन रोजगार अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा महिला एवं पुरुष बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेला (कैंपस प्लेसमेंट) का आयोजन आज 08 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

जिला सेवा योजना अधिकारी ने बताया कि यह रोजगार मेला शकुन्तला कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हवासपुर, सिकंदरा (कानपुर देहात) में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होगा। मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।

जिला सेवा योजना अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क या मार्ग व्यय देय नहीं होगा। उन्होंने अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों से रोजगार मेले में भाग लेकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *