संवाददाता
जालौन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक प्रधानमंत्री पद पर निरंतर कार्यकाल पूरा करने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आस्था एवं जनकल्याण की भावना से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना कर देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से पाठ में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है। उनके लंबे कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जिनसे देश की प्रगति को नई दिशा मिली है।
कार्यक्रम में शिववल्लभ, अजय अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, सुनील गुप्ता, संजीव सिंह चौहान, अतुल चौधरी, अरविंद उपाध्याय, अनिल कुशवाहा, विकास अग्रवाल, जितेंद्र सहगल, विवेक अग्रवाल, गौरव मिश्र, संजीव मिश्रा, सुरेश लालवानी, प्रेम प्रकाश गुप्ता, प्रमोद लालवानी, महेश मिश्रा, मनोज गुप्ता, विजय गुप्ता गर्ग, रविंद्र कटियार, पंकज अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, सुरेश लालवानी, सुनील लालवानी, संजीव वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुंदरकांड पाठ के समापन पर सभी श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया तथा देश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।