लंबित गंभीर मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने विवेचकों के साथ की समीक्षा बैठक, गैंगस्टर और एनडीपीएस मामलों में प्रभावी कार्रवाई पर जोर

संवाददाता
उरई/जालौन।

अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी ने पुलिस लाइन उरई के सभागार में कोतवाली उरई के विवेचकों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने लंबित एसआर केस, जघन्य अपराधों, गैंगस्टर, एनडीपीएस मामलों और सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज प्रकरणों की प्रगति का जायजा लिया।

बैठक में एएसपी ने गंभीर मामलों की विवेचना में तेजी लाने, गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलित करने और समयबद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गैंगस्टर और एनडीपीएस मामलों में अपराधियों की अवैध संपत्तियों की कुर्की तथा प्रभावी पैरवी पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। एएसपी ने सभी मामलों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *