कानपुर देहात।
उ०प्र० रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा 20 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से अकबरपुर महाविद्यालय में आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रचार-प्रसार प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि जनपद के अधिकाधिक युवा इस मेले में प्रतिभाग कर सकें और रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यन्त कुमार मौर्य, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नीलिमा यादव, शालिनी उत्तम तथा जिला सेवायोजन अधिकारी शशि तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।