संवाददाता
कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रसूलाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना रसूलाबाद में वादिनी द्वारा दिनांक 16 सितंबर 2026 को लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में विवेक पुत्र स्व. राजपाल, निवासी ग्राम चतुर निवादा, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात पर वादिनी के साथ छेड़छाड़ की घटना कारित करने का आरोप लगाया गया था। तहरीर के आधार पर थाना रसूलाबाद में मु0अ0सं0 358/2026, धारा 74/333 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस के मुताबिक, मुकदमे की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1)/76/115(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
थाना रसूलाबाद पुलिस ने मामले में वांछित अभियुक्त विवेक पुत्र राजपाल को दिनांक 20 सितंबर 2026 को झींझक-रसूलाबाद रोड से चतुर निवादा जाने वाली सड़क, थाना क्षेत्र रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का मेडिकोलीगल परीक्षण कराते हुए पुलिस द्वारा उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
विवेक पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम चतुर निवादा, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 24 वर्ष।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
-
मु0अ0सं0 358/2026, धारा 64(1)/74/76/115(2)/333 बीएनएस, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
गिरफ्तार करने वाली थाना रसूलाबाद पुलिस टीम
-
उ0नि0 रावेन्द्र सिंह
-
का0 860 धैर्य प्रताप सिंह