रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन
संवाददाता
कानपुर देहात
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के औरंगाबाद हीरा मनसा बाजार, राजपुर दबौली एवं ग्राम पंचायत किशौरा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग द्वारा भेजे गए कलाकारों ने अपनी प्रभावी प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को जनकल्याण एवं सेवा कार्यों से जुड़े संदेशों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार, अन्य जनप्रतिनिधियों, संबंधित अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। कलाकारों ने अभिनय, संवाद एवं लोक शैली के माध्यम से विभिन्न जनहितकारी विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, जनजागरूकता एवं जनकल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को जागरूक करने की इस पहल में स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।